Kolkata में सजे विशेष दुर्गा पूजा पंडाल, CP Manoj Verma ने कई प्रमुख पंडालों का किया निरीक्षण

कोलकाता (पश्चिम बंगाल), 03 अक्टूबर - पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरो-शोरों से जारी हैं। दुर्गा पूजा के लिए कोलकाता में बड़े और विशेष पंडाल सज रहे हैं। कोलकाता पुलिस के सीपी मनोज वर्मा ने कोलकाता के कई प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया। मनोज वर्मा ने दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायज़ा लिया।