आगामी चुनाव में भी आपको कांग्रेस का झंडा लहराते दिखेगा- गौरव गोगोई 

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर - कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी अब विधानसभा चुनावों में कोई फैक्टर नहीं हैं, एक समय था जब प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के MCD चुनावों में भी प्रचार करने आते थे लेकिन आज वह एक लाइबिलिटी बन गए हैं क्योंकि उनकी आर्थिक नीतियों के कारण हर जगह बेरोजगारी, महंगाई बढ़ चुकी है इसलिए यह सिर्फ विधानसभा चुनावों का मामला नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी अब पूरे भारत में विधानसभा चुनावों में कोई फैक्टर नहीं हैं। यह डबल इंजन सरकार कभी पटरी पर नहीं थी, उन्होंने हमेशा लोगों के खिलाफ बड़े उद्योगपतियों के साथ काम किया। सिर्फ हरियाणा नहीं बल्कि आगामी चुनाव में भी आपको कांग्रेस का झंडा लहराते दिखेगा।