हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे पर अशोक गहलोत का बयान 

जयपुर (राजस्थान) ,11 अक्टूबर - हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा कि  हम इस मामले की गहराई में जाएंगे कि वास्तव में क्या हुआ? देश और दुनिया देख रही थी कि कांग्रेस जीत रही है। प्रदेश के लोग देख रहे थे कि कांग्रेस जीत रही है। कहीं से हारने की खबर तो आ ही नहीं रही थी चाहें एग्जिट पोल हों या मीडिया, यह परिणाम चौंकाने वाले थे इसलिए इसकी तह में जाना जरूरी है।