अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में 17 देशों ने लिया हिस्सा - उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश), 14 अक्टूबर - कुल्लू के ढालपुर मैदान में अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव 13-19 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा आज पूरी तरह परवान पर है। 17 देशों ने आज यहां सांस्कृतिक परेड में हिस्सा लिया। सब ने यहां बहुत आनंद लिया। लाखों की भीड़ यहां उमड़ रही है।