राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ वायनाड के लिए हुए रवाना 

 
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर - लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ दिल्ली हवाई अड्डे से केरल के वायनाड के लिए रवाना हुए। वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा कल 23 अक्टूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।