ताजमहल की सुंदरता पर धुंध का ग्रहण

आगरा (उत्तर प्रदेश), 25 अक्टूबर - उत्तर प्रदेश के आगरा शहर की पहचान ताजमहल से देश-दुनिया में है। लेकिन उत्तर भारत में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच, आगरा में धुंध की मोटी परत ने मोहब्बत की निशानी कहे जाने वाले ताजमहल की सुंदरता को फीका कर दिया है, जिससे पर्यटक निराश हैं क्योंकि वो ताजमहल के ठीक से दीदार नहीं कर पा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार होने की वजह से पर्यटकों को निराशा भी हाथ लगी। क्योंकि शुक्रवार को पर्यटकों के लिए ताजमहल बंद रहता है, और रही सही कसर को स्मॉग ने पूरा कर दिया। जिसकी वज़ह से पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।