टेम्पो और ट्रक के बीच दुर्घटना में 7 लोगों की मौत, 2 घायल

जबलपुर (मध्य प्रदेश), 11 फरवरी - एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक टेम्पो ट्रैवलर प्रयागराज से आंध्र प्रदेश लौट रही थी। जबलपुर के कटनी की तरफ जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी तरफ चला गया। जिसके चलते टेम्पो और ट्रक के बीच दुर्घटना हुई। दुर्घटना में 7 लोगों की मृत्यु हो गई, 2 लोग घायल हैं जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। 

#टेम्पो और ट्रक के बीच दुर्घटना में 7 लोगों की मौत
# 2 घायल