गाजियाबाद में मुरादनगर श्मशान घाट पर निर्माणाधीन टैंक का शटर गिरा, कई मज़दूर दबे  

लखनऊ, 16 फरवरी - उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित श्मशान घाट पर एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। श्मशान घाट पर निर्माणाधीन पानी की टंकी का शटर अचानक गिर गया। मलबे में छह से अधिक श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है। कई लोगों को बचा लिया गया है और अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि, आशंका है कि कई मज़दूर अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं।

#गाजियाबाद में मुरादनगर श्मशान घाट पर निर्माणाधीन टैंक का शटर गिरा
# कई मज़दूर दबे