भारत टेक्स अब एक मेगा ग्लोबल टेक्सटाइल इवेंट बन रहा है - पीएम मोदी
दिल्ली, 16 फरवरी -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत टेक्स 2025 में भाग लेने के लिए भारत मंडपम पहुंचे और वहां एक प्रदर्शनी देखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत मंडपम भारत टेक्स के दूसरे आयोजन का साक्षी बन रहा है। इसमें हमारी परंपराओं के साथ ही विकसित भारत की संभावनाओं के दर्शन भी हो रहे हैं। ये देश के लिए संतोष की बात है कि हमने जो बीज रोपा है आज वो वटवृक्ष बनने की राह पर तेज गति से बढ़ रहा है। भारत टेक्स अब एक मेगा ग्लोबल टेक्सटाइल इवेंट बन रहा है।
#भारत टेक्स अब एक मेगा ग्लोबल टेक्सटाइल इवेंट बन रहा है - पीएम मोदी