रेल मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए - मनीष तिवारी
चंडीगढ़, 16 फरवरी - कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ पर कहा कि हमारी सांत्वना उन परिवारों के साथ है जिन्होंने अपने परिजनों को खो दिया है। इसमें भारतीय रेल के मंत्री की जवाबदेही बनती है। पिछले 2-3 वर्ष में यह देखा गया है कि बहुत बड़ी-बड़ी घटनाएं हुई हैं। भारत में एक समय ऐसा था कि जब यहां कोई रेल दुर्घटना होती थी तो रेल मंत्री अपना इस्तीफा दे देते थे। रेल मंत्री को नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।
#रेल मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए - मनीष तिवारी