तुहिन कांत पांडे होंगे SEBI के नए चेयरमैन

नई दिल्ली, 28 फरवरी - सरकार ने वित्त और राजस्व सचिव तुहिन कांत पांडे को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। वह माधबी पुरी बुच की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल इस महीने खत्म हो रहा है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने ओडिशा कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी तुहिन कांत पांडे की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह पदभार संभालने के बाद शुरू में तीन साल या अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे।  

#तुहिन कांत पांडे
# SEBI