राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी होली की बधाई


नई दिल्ली, 14 मार्च - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को होली की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि रंगों के त्योहार होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हर्षोल्लास का यह त्योहार एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। यह त्योहार भारत की अनमोल सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। 

#राष्ट्रपति