देश में मेगा प्रोजेक्ट्स पर बहुत तेज़ गति से हो रहा है काम - पीएम मोदी
रामेश्वरम (रामनाथपुरम), 6 अप्रैल - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में मेगा प्रोजेक्ट्स पर बहुत तेज गति से काम हो रहा है। अगर आप उत्तर में देखेंगे तो दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज में से एक चेनाब ब्रिज जम्मू-कश्मीर में बनाया गया है। अगर आप पश्चिम में जाएंगे तो देश का सबसे लंबा समुद्री पुल, अटल सेतु, मुंबई में बनाया गया है। अगर आप पूर्व में जाएंगे तो आपको असम में बोगीबील ब्रिज दिखेगा और अगर आप दक्षिण में आएंगे तो दुनिया के कुछ वर्टिकल लिफ्ट ब्रिजों में से एक पंबन ब्रिज का निर्माण पूरा हो चुका है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते दशक में भारत ने सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी रिकॉर्ड निवेश किया है। बीते 10 सालों में 4 करोड़ से ज्यादा पक्के घर देश भर के गरीब परिवारों को मिले हैं। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 12 लाख से ज्यादा पक्के घर यहां तमिलनाडु में मेरे गरीब परिवार के भाई-बहनों को मिले हैं।