अढ़ाई एकड़ से कम जमीन वाले किसानों का होगा सारा कर्ज माफ - सुरेश कुमार

मानसा,03 जनवरी - (बलविन्दर सिंह धालीवाल) - मुख्यमंत्री के मुख्य प्रिंसिपल सेक्रेटरी सुरेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि अढ़ाई एकड़ से कम जमीन वाले किसानों का सारा कर्ज माफ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री 7 को मानसा में कर्ज माफी के सर्टिफिकेट किसानों को बांटेंगे। मुख्य प्रिंसिपल सेक्रेटरी सचिव सुरेश कुमार आज प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ स्थानीय अनाज मंडी में होने वाले समागमों की तैयारियों का जायज़ा लेने पहुंचे थे।