पी.एस.पी.सी.एल. उचित रेट पर निर्विघ्न बिजली देने के लिए वचनबद्ध : राणा गुरजीत सिंह

चंडीगढ़, 3 जनवरी (अजीत ब्यूरो): पंजाब के बिजली व सिंचाई मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने आज यहां बताया कि पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा हाल ही में 2800 सहायक लाईनमैन, 330 एल.डी.सी., 253 सब-स्टेशन अटैंडैंट व 300 जूनियर लाइनमैन के पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इसके अलावा पी.एस.पी.सी.एल. के जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की मृत्यु हो चुकी है। उनके 384 आश्रितों को नौकरी दी जा रही है व 60 अन्य आश्रितों को जल्दी ही नौकरी दी जाएगी। आज यहां पी.एस.पी.सी. एल. का वर्ष 2018 का कैलेंडर जारी करने मौके राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि घर-घर में नौकरी के कार्यक्रम को लेकर उन्हाेंने कहा कि पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड पंजाब की उन्नति में बहुमूल्य योगदान डाल रही है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पंजाब की सभी श्रेणियों के बिजली खपतकारों को उचित व निर्विघ्न बिजली सप्लाई करवाई जा रही है। पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड की प्राप्तियां व रौशनी डालते राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि 11 जुलाई 2017 को सबसे अधिक 11705 मैगावाट ऊर्जा की ज़रूरत पूरी करते पंजाब ने बड़ी प्राप्ति दर्ज की थी व इसका सेहरा पी.एस.पी.सी.एल. के मेहनती इंजीनियरों व कर्मचारियों को जाता है। इस अवसर पर राणा गुरजीत सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 दौरान बिजली के 2.5 लाख कनैक्शन जारी किये गए। नये वर्ष 2018 के लिए पी.एस.पी.सी.एल. के इंजीनियरों व कर्मचारियों को शुभकामना देते बिजली मंत्री ने कहा कि पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण रोल अदा किया जा रहा है। इस अवसर पर अन्यों के अलावा पी.एस.पी.सी.एल. व पी.एस.टी. सी.एल. के सी.एम.डी. श्री ए. वेनू प्रसाद व डायरैक्टर पी.एस.पी.सी.एल. श्री आर.पी. पांडव उपस्थित थे।