गोल्डन ग्लोब्स में भारतीय मूल के अंसारी बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

लॉस एंजिलिस, 8 जनवरी (भाषा) : भारतीय मूल के अभिनेता अजीज अंसारी को म्यूजिकल कॉमेडी श्रेणी में टेलीविजन सीरिज   द मास्टर ऑफ नन  में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अभिनेता का यह पहला गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार है। अंसारी इसी शो के लिए इसी श्रेणी में वर्ष 2016 में भी नामित हुए थे लेकिन उस समय वह पुरस्कार जीत पाने में  असफल रहे थे।  इस दौरान अभिनेता ने अपने माता-पिता का लगातार उनका साथ देने के लिए शुक्रिया भी अदा किया।  अभिनेत्री निकोल किडमैन को बिग लिट््ल लाइस में उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया।  इस मौके पर यौन उत्पीड़न के मामलों  के चलते पिछले दिनों चर्चा में रहे  हॉलीवुड  पर परोक्ष रुप से  बात करते हुए निकोल ने कहा कि सही तरह की काहानियां बयां करना जरुरी है। दूसरी ओर, एलिजाबेथ मोस ने अपनी जीत का सिलसिला यहां भी जारी रखते हुए  द हैंडमेड्स टेल  के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ड्रामा टीवी श्रेणी में पुरस्कार जीता। लेडी बर्ड  के लिए अभिनेत्री साइओर्स रोनन को म्यूजिकलाकॉमेडी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।  निर्देशक गुइलेरमो डेल तोरो को गोल्डन ग्लोब्स के अपने पहले ही नामंकन में जीत हासिल हुई। उन्हें  द शेप ऑफ वॉटर  के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से नवाजा गया।