राज्य सरकार सिद्धू को कर रही है नज़रअंदाज़ - ग़ैर उपस्थित काऊंसलरों ने की प्रेस कांफ्रेंस 

अमृतसर, 23 जनवरी - (रेशम सिंह) - आज अमृतसर मेयर के चुनाव के बाद कैबिनेट मंत्री स. नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थक 17 काऊंसलरों ने प्रेस कांफ्रेंस कर रोष प्रकट किया कि राज्य सरकार स. सिद्धू को नज़रअंदाज़ कर रही है। जिसके लिए रोष प्रकट करते हुए आज यह 17 काऊंसलर मेयर चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए। यह जानकारी काऊंसलर जतिन्दर सिंह भाटिया और सुखदेव सिंह चाहल ने दी।