बेन स्टोक्स 12.5 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स के हुए

बेंगलुरू,27 जनवरी - इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2018 की नीलामी में 12.5 करोड़ रुपए में हासिल किया। मार्की प्लेयर्स के पहले पूल में बेन स्टोक्स अभी तक सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। बेन स्टोक्स को पिछली बार राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने 14.5 करोड़ में खरीदा था।