हरियाणा में कश्मीरी छात्रों पर हमला, सीएम महबूबा मुफ्ती ने की निंदा

नई दिल्ली, 03 फरवरी - हरियाणा के महेन्दरगढ़ जिले में केंद्रीय यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने वाले कश्मीरी छात्रों पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में बुरी तरह घायल हुए एक कश्मीरी छात्र जावेद इकबाल जगल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू कश्मीर पुलिस को दी है। इसके बाद जम्मू कश्मीर के डीजीपी ने हरियाणा के डीजीपी के साथ बात की है। हरियाणा पुलिस ने घटना संबंधी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महबूबा मुफ्ती ने भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।