भारतीय खिलाडिय़ों ने एथलेटिक्स में चार स्वर्ण जीते


जकार्ता, 13 फरवरी (भाषा) भारतीय खिलाडिय़ों ने एशियाई खेलों की  एथलेटिक्स परीक्षण प्रतियोगिता के तीसरे दिन आज यहां दांव पर लगे सभी चार स्वर्ण अपने नाम किये। महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ स्पर्धा में सुरिया लोंगनाथन ने अकेले दौड़ पूरी की। इसमें उन्हें चुनौती देने के लिए कोई अन्य खिलाड़ी नहीं था। फिर भी 28 साल की सुरिया ने दौड़ 15 मिनट 39.18 सेकेन्ड में पूरी की। समय के हिसाब से यह उनका निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।  गोङ्क्षवदन लक्ष्मणन ने पुरूषों की 5000 मीटर दौड़ को 13 मिनट 56.30 सेकेन्ड में पूरा कर स्वर्ण अपने नाम किया। दूसरे स्थान पर रहे जापान के ताकानोरि इचिकावा ने उनसे लगभग 23 सेकेन्ड ज्यादा का समय लिया।   एनवी शीना ने महिलाओं की त्रिकूद स्पर्धा में श्रीलंका की विदुशाहीनाटिमुल्लेगे को पछाड़ कर स्वर्ण जीता। शीना ने अपने दूसरे प्रयास में 13.33 मीटर की कूद लगायी जबकि श्रीलंकाई खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 13.28 मीटर रहा।  महिलओं की 200 मीटर दौड़ में 18 साल की हिमा दास ने करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 23.59 सेकेन्ड के साथ स्वर्ण अपने नाम किया।