पत्नी ने अच्छे प्रदर्शन के लिए किया प्रेरित - विराट कोहली 

सेंचुरियन,17 फरवरी - भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन का श्रेय अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को देते हुए कहा कि उन्होंने इसके लिए प्रेरित किया। विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार खेले गए छठे और आखिरी वनडे मैच में अपने करियर का 35 वां शतक बनाया। विराट का इस सीरीज में यह तीसरा शतक था।