होलिका दहन पर नीरव मोदी का पुतला जलाने के लिए किया गया तैयार

मुंबई, 1 मार्च - पीएनबी घोटाला मामले में आरोपी नीरव मोदी का होलिका दहन के मौके पुतला जलाने के लिए तैयार किया गया। यह पुतला मुंबई में वरली इलाके के बीडीडी चाअल में तैयार किया गया है। यह 50 फुट ऊंचा पुतला स्थानीय निवासियों द्वारा संकल्पित किया गया है। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।