आज इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में शामिल होंगी सोनिया गांधी 

मुंबई, 09 मार्च - कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी यहां होने वाले इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में शामिल होंगी और इस दौरान वह एक विशेष सत्र में वक्ता होंगी। वह वर्ष 2004 के बाद इस कॉन्क्लेव में दूसरी बार हिस्सा ले रही हैं। इस अवसर पर इंडिया टुडे ग्रुप की उपाध्यक्ष और कॉन्क्लेव निदेशक कली पुरी ने कहा, हम इस वर्ष मुंबई में आयोजित होने वाले कॉन्क्लेव में सोनिया गांधी का स्वागत करते हैं। वह 14 वर्षो बाद इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में हिस्सा ले रही हैं। इस बार यह कॉन्क्लेव 9 से 10 मार्च को आयोजित किया जाएगा।