तरनतारन : लूटपाट करने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार 

तरनतारन,12 मार्च - (विकास मरवाहा) - थाना सिटी की पुलिस ने शहर में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। थाना सिटी के प्रभारी मनजिंदर सिंह ने बताया कि एएसआई बलविंदर सिंह गश्त के दौरान नूरदी रोड की तरफ जा रहे थे, कि उन्हें गुप्त सूचना मिली के गुरु का खूह निवासी अजय व संदीप सिंह गांव ढोटियां निवासी दीपक सिंह और मोहल्ला टांक क्षत्रिय निवासी साजन अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहते हैं। सूचना मिलते ही एएसआई बलविंदर सिंह ने छापामारी कर इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से एक देसी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, दो कृपाण, एक दातर बरामद किया है। थाना सिटी के प्रभारी मनजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी गई है।