चुनाव जीतने के लिए करना होगा बीजेपी-आरएसएस जैसा प्रचार - खड़गे

नई दिल्ली, 17 मार्च - नई दिल्ली में चल रहे कांग्रेस के सबसे बड़े अधिवेशन की शुरुआत हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने भाषण में मोदी सरकार पर जमकर बरसे। राहुल के अलावा कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने अधिवेशन को संबोधित किया। लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अधिवेशन में कहा कि सिर्फ चाय वाला होने से कुछ नहीं होता, देश के लिए कुछ करना भी पड़ता है। आज देश में हर कोई परेशान है। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने देश में विकास का काफी काम किया। उन्होंने कहा कि देश में आज अनाज की खदानें हैं, इसरो की शुरुआत हुई, कंप्यूटर आया, ये सब कांग्रेस के राज में ही हुआ है। उन्होंने कहा कि जो लोग अंधे हैं उन्हें विकास नहीं दिखेगा।