डेटा लीक मामले के चलते फेसबुक को बड़ा नुक्सान 

नई दिल्ली, 20 मार्च - फेसबुक में डेटा लीक का मामला सामने आने से पूरी दुनिया हैरान है।करोड़ों यूजर्स के डेटा लीक मामले में फेसबुक को भी तगड़ा झटका लगा है। इस अमेरिकी सोशल मीडिया के शेयर करीब 7 फीसदी टूट गए और कंपनी के मार्केट वैल्यू में करीब 35 अरब डॉलर तक की गिरावट आ गई। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प की मदद करने वाली एक फर्म ‘कैम्ब्रिज एनालिटिका’ पर लगभग 5 करोड़ फेसबुक यूजर्स के निजी जानकारी चुराने के आरोप लगे हैं।