सोनिया गांधी वाइड फ्लावरहॉल छराबड़ा पहुंची

शिमला, 21 मार्च - (पंकज शर्मा) - सोनिया गांधी दिल्ली से चंडीगढ़ हवाई मार्ग और चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से शिमला पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि इसके बाद सोनिया गांधी सीधे वाइड फ्लावरहॉल छराबड़ा होटल में चलीं गई। उल्लेखनीय है कि शिमला के छराबड़ा में बन रहे प्रियंका गांधी के मकान का सोनिया गांधी निरीक्षण करेंगी। इस दौरान एनएसजी ने होटल तथा कंस्ट्रक्शन साइट के आसपास के इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया है।