अभिनेत्री ज़ीनत अमान ने करवाया दुष्कर्म का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार 

मुंबई, 23 मार्च - बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान ने बिजनेसमैन अमन खन्ना के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस आज आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। यह मामला क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है।