प्रेमी संग पति को मारने वाली महिला गिरफ्तार 

मलेरकोटला,04 अप्रैल - मलेरकोटला के गांव अहनखेड़ी में बीते दिनों हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। यह कत्ल मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर किया था, जोकि अपनी सास को भी मारने की योजना बना रही थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार  कर लिया है।