कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 : वेल्स से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम  

गोल्ड कोस्ट, 05 अप्रैल - भारतीय महिला हॉकी टीम ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत बेहद निराशाजनक तरीके से की है। भारत को अपने पहले मैच में वेल्स के हाथों उलटफेर का शिकार होना पड़ा है। वेल्स ने गोल्ड कोस्ट हॉकी सेंटर में खेले गए मैच में भारत को 3-2 से ऐतिहासिक शिकस्त दी। यह वेल्स की भारत पर हॉकी इतिहास में पहली जीत है। भारतीय टीम को इस मैच में 15 पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वो सिर्फ एक को ही गोल में तब्दील कर पाईं।