व्यक्ति द्वारा अपनी मां और बहन की बेरहमी से हत्या 

जलालाबाद, 07 जून - (हरप्रीत सिंह परूथी) - गांव बूरवाला में एक व्यक्ति की ओर से अपनी मां और बहन की हत्या कर दिए जाने का समाचार मिला है। मिली जानकारी के अनुसार, मनजीत सिंह पुत्र गुरचरण सिंह ने अपनी बहन सीमा रानी और मां छिन्दो बाई का कस्सी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फ़रार हो गया। यह हत्या उसकी ओर से दोपहर 12 बजे के करीब की गई। जब रात को उक्त दोषी का बड़ा भाई हरजीत सिंह काम से वापिस  आया, तो उसने लहु से लथपथ पड़े शवों को घर में देखा और जिसके बाद गांववासियों और पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दोषी को गिरफ्तार कर लिया है।