दसूहा में युवक ने जहरीली वस्तु निगल की आत्महत्या 

दसूहा,17 जून - (इंदरजीत शर्मा) - दसूहा निवासी 38 वर्षीय युवक सन्नी शर्मा ने कोई जहरीली वस्तु निगल आत्महत्या कर ली। जिसे तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। सन्नी शर्मा नगर परिषद् में चुनाव हेतु तयारी कर रहा था। सूत्रों से पता चला है कि सन्नी शर्मा घरेलू कलह से परेशान था। वहीं दसूहा पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।