18 हज़ार फीट की ऊंचाई पर जवानों ने किया योग 

नई दिल्ली, 21 जून - आज अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस मौके पर भारत -तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने लद्दाख़ में कड़ाके की ठंड में योगा किया है। जवानों ने 18 हज़ार फुट की ऊंचाई पर योगा किया। जवानों ने ऐसा करके यह संदेश देने की कोशिश की है कि हालात जिस तरह के भी हो, योग अभ्यास के साथ शरीर पर मन को स्वस्थ रखा जा सकता है।