भारतीय क्रिकेट के 'दादा' का आज 46वां जन्मदिन 

नई दिल्ली, 08 जुलाई - भारतीय क्रिकेट के महानतम कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारतीय क्रिकेट के 'दादा' कहे जाने वाले गांगुली को उनकी आक्रामक स्टाइल की कप्तानी और बेहतरीन बैटिंग के लिए जाना जाता है। गांगुली का जन्म 8 जुलाई 1972 को कोलकाता में हुआ था। वहीं 'प्रिंस ऑफ कोलकाता' के 46वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया में फैंस ने जमकर शुभकामनाएं दी हैं और दादा को हैपी बर्थडे कहा है।