न्यू इंडिया जातिवाद, आतंकवाद और भ्रष्टाचार से होगा मुक्त - अमित शाह

गांधीनगर, 14 जुलाई - गुजरात के कर्नावती विश्वविद्यालय में अमित शाह ने कहा कि हम दुनिया का सबसे बड़ा और पुराना लोकतंत्र हैं। अगर हमें 2025 के भारत के बारे में सोचना है तो हमें अपने इतिहास को पढ़ने की जरूरत है और आज हम कहां हैं इसे समझने की जरूरत है। तभी न्यू इंडिया जातिवाद, आतंकवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त होगा।