जहाज़ हादसे में शहीद हुए सैनिक का 50 सालों के बाद मिला पार्थिव शव 

शिमला, 21 जुलाई - पर्वत-आरोहियों के एक दल को साल 1968 में उतराकाशी में घटित हुए जहाज़ हादसे में शहीद हुए सैनिक का पार्थिव शव और जहाज़ के कुछ हिस्से मिले हैं। हिमाचल प्रदेश के लाहौल में 50 साल पहले भारतीय सेना का एक जहाज़ एएन -12 हादसे  का शिकार हो गया था। चंडीगढ़ से लेह जा रहे इस जहाज़ में कुल 112 लोग सवार थे। पर्वत -आरोहियों का दल बीती 1 जुलाई को चन्द्रभाग -13 चोटी पर साफ़-सफ़ाई के लिए गया था। सैनिक का पार्थिव शव और जहाज़ का मलबा ढाका ग्लेशियर बेस कैंप पर मिला, जोकि समुद्री तल से 6,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।