सरहदी ट्रक ऑपरेटरों द्वारा किये चक्का जाम से भारत पाकिस्तान व्यापार हुआ ठप्प

अटारी 26 जुलाई - (रुपिन्दरजीत सिंह भकना) - ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट मोटर कांग्रेस के आह्वान पर भारत पाकिस्तान सरहद स्थित स्थानीय ट्रांसपोर्टरों की ओर से कुछ समय के लिए चक्का जाम किया गया। ट्रांसपोर्टरों की ओर से किये इस चक्का जाम के कारण भारत पाकिस्तान व्यापार ठप्प होकर रह गया।