देश के इतिहास में राफेल स्कैंडल सबसे बड़ा : अजय माकन

चंडीगढ़, 25 अगस्त (अजायब सिंह औजला) : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने चंडीगढ़ में एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय हवाई फौज के लिए लड़ाकू जहाज़ खरीदने के लिए अपनों को बड़ा लाभ पहुंचाने के लिए किया एक समझौता एक सकैंडल ही नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा के साथ भी सरकार खेल रही है। इस मौके पर उनके साथ पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ भी मौजूद थे। माकन ने कहा कि यू.पी.ए. सरकार के साथ हुए 126 जहाज़ों के स्थान पर मोदी सरकार अब केवल 36 लड़ाकू जहाज खरीद रही है जिनकी कीमत बहुत ज्यादा रखी गई है और यह आम लोगों की जेब पर चोरी है। उन्होंने बताया कि यू.पी.ए. सरकार के समय इन लड़ाकू जहाज़ों की कीमत प्रति जहाज़ 526.10 करोड़ रुपए तय हुई थी परन्तु मोदी सरकार ने कीमत प्रति जहाज़ 1670 करोड़ रुपए तक बढ़ा दी है। माकन ने कहा कि यदि यह ठेका पहले जैसे एच.ए.एल. के पास रहता तो इससे देश को लाभ होना था और भारत को इन जहाज़ों की तकनॉलोजी भी मिलनी थी। इसके अतिरिक्त अनेकों नौकरियां भी पैदा होनी थीं। लोकपाल की नियुक्ति में देरी करने करने के लिए केन्द्र सरकार की कड़ी निंदा करते हुए माकन ने कहा कि मोदी सरकार रफेल सकैंडल की पड़ताल के डरों लोकपाल के मुद्दे को टाल रही है। इस दौरान अजय माकन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि आम आदमी पार्टी से कांग्रेस किसी प्रकार का कोई गठजोड़ नहीं करेगी। गुरदासपुर से लोकसभा सदस्य और कांग्रेस के राज्य प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस के प्रधान राहुल गांधी द्वारा रफेल सौदे के बारे में किए गए सीधे रूप में सवाल पर मोदी ने संसद में कोई जवाब नहीं दिया। जाखड़ को कानूनी नोटिस भेजे जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इन जहाज़ों के सौदे के बारे में उनके पास पूरे कागज़ हैं।