दिल्ली पुलिस के एसीपी पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज
नई दिल्ली, 20 सितंबर - दिल्ली पुलिस के एसीपी पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि एसीपी ने उसकी गैर-मौजूदगी में उसकी बेटी के साथ भी छेड़खानी की है। आरोपी एसीपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामला अब क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है।