संयुक्त राष्ट्र महासभा को आज संबोधित करेंगी सुषमा स्वराज

नई दिल्ली, 29 सितंबर - संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए न्यूयॉर्क पहुंची भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज सुबह संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना संबोधन देंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि वह अपने संबोधन में आतंकवाद के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगी। वहीं आज से वर्ल्ड हर्ट डे के तौर पर मनाया जाएगा।