दिल्ली में तस्करी कर लाये 23 बच्चों को छुड़ाया 

नई दिल्ली, 03 अक्तूबर - पुलिस और बाल अधिकारों के एक संगठन ने बीती रात दिल्ली में सांझे आपरेशन के दौरान तस्करी करके लाए 23 बच्चों को छुड़ाया है। इन में 17 लड़कियां  और 6 लड़के शामिल हैं। बाल अधिकार सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय कमीशन के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ बच्चे बिहार और झारखंड के साथ सम्बन्ध रखते हैं, जबकि कुछ बांग्लादेश के रहने वाले हैं।