लंदन में मेयर पद के उम्मीदवार की पंजाबी सांसदों द्वारा कड़ी आलोचना

लंदन, 4 अक्तूबर (मनप्रीत सिंह बद्धनीकला) : कंजरवेटिव पार्टी के लंदन मेयर पद के लिए उम्मीदवार बने शाऊन बैले के भारतीय व कम गिनती के बारे, उनकी भाषाएं व धर्मों संबंधी की जा रही टिप्पणियों को लेकर सख्त आलोचना हो रही है। एम.पी. वरिन्द्र शर्मा व एम.पी. तनमनजीत सिंह ढेसी ने कहा कि टोरी ने जिसको इस बार उम्मीदवार चुना है, वह पिछली बार लंदन मेयर के चुनाव में भारतीयों की भाषाओं व धर्म को लेकर गलत बयानबाज़ी कर चुका है। एम.पी. तनमनजीत सिंह ढेसी ने कहा कि शाऊन बैले का नज़रिया बर्तानिया के लिए खतरनाक है। एम.पी. वरिन्द्र शर्मा ने कहा कि बर्तानिया का अमीर सभ्याचार व विरसा अलग-अलग पृष्ठभूमि व लोगों का गुलदस्ता है, जिसमें नफरत फैलाने वाले लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। वर्णनीय है कि शाऊन बैले ने 2005 में कहा था कि मुसलमान व हिन्दू बर्तानिया के भाईचारे को लूट रहे हैं। उसने कहा था कि बच्चों को क्रिसमस से ज्यादा दीपावली संबंधी ज्यादा सिखाया जाता है। लंदन में रहते हिन्दुओं, सिख व मुस्लिम लोगों को भड़काने के लिए कंजरवेटिव पार्टी का यह उम्मीदवार अब कौन सा खेल खेलता है। यह तो समय ही बताएगा, क्योंकि लंदन में कम संख्या वाले लोगों की बड़ी संख्या है।