मुख्यमंत्री ने हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह के  इलाज के लिए 5 लाख दिए

चंडीगढ़ , 06 अक्टूबर- भारतीय हॉकी के लीजेंड ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर (94) की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।  यहां यह बता दें कि सोमवार को सीनियर को सांस लेने में तकलीफ होने पर पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था। पंजाब के मुख्यमंत्री ने  हॉकी खिलाड़ी और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बलबीर सिंह के  इलाज के लिए 5 लाख रुपये जारी किए हैं।  चेक आज उनके  पोते को दिया गया।