बिग बॉस के फेमस कपल प्रिंस-युविका परिणय सूत्र में बंधे 

मुंबई,13 अक्तूबर - बिग बॉस के फेमस कपल अभिनेता प्रिंस नरूला और युविका चौधरी शुक्रवार की रात मुंबई के एक होटल में प्रिंस नरुला और युविका चौधरी परिणय सूत्र में बंधे गए है। प्रिंस नरूला और युविका चौधरी बिग बॉस 12 के वक्त से रिलेशनशिप में हैं। शादी के मौके पर युविका खूबसूरत लाल रंग की लहंगा चोली पहने नजर आईं, जबकि प्रिंस ने शेरवानी पहनी हुई थी।