बादल को निशाना बनाने की साजिश पर 5 के खिलाफ केस  दर्ज  

मुजफ्फरनगर, 17 अक्तूबर (भाषा) : उत्तर प्रदेश की शामली पुलिस ने बुधवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को ‘‘निशाना बनाने की साजिश’’ पर सिख आतंकवादी समूह खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट से जुड़े पांच लोगों पर गैरकानूनी गतिविधि (निरोधक) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।  क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि आरोपियों की पहचान अमृत सिंह, गुरजन, कर्ण सिंह, जर्मन और करमा के तौर पर हुई है। इनमें जर्मन और करमा फरार हैं जबकि शेष की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अधिकारी ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश की पुलिस और खुफिया एजेंसियां फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।