धान की बोली न लगने पर आढ़तियों और किसानों ने लगाया राष्ट्रीय मार्ग पर जाम

तपा मंडी, 27 अक्तूबर - (विजय शर्मा) -  कैप्टन सरकार के खिलाफ आढ़तियों, किसानों और मजदूरों का गुस्सा उस समय और बढ़  गया, जब उन्होंने राष्ट्रीय मार्ग बठिंडा-चंडीगढ़ को जाम कर नारेबाजी की। विवाद के बढ़ता देख पुलिस और जिला फूड सप्लाई अधिकारी प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे हैं। जिन्होंने गुस्साए आढ़तियों, किसानों और मजदूरों को भरोसा देते हुए राष्ट्रीय मार्ग से जाम को खुलवाया और बातचीत करने  के लिए बुलाया। गौरतलब है कि स्थिति कुछ तनावपूर्ण भी हो गई।