तीन अफ्रीकी देशों के दौरे पर रवाना हुए उप राष्ट्रपति नायडू

नई दिल्ली, 31 अक्तूबर - उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू बुधवार को तीन देशों बोत्सवाना, जिम्बाब्वे और मलावी की यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरान नायडू इन अफ्रीकी देशों के शीर्ष नेताओं के साथ बातचीत करेंगे और उद्योग समूहों से मिलेंगे तथा भारतीय मूल के लोगों से संवाद करेंगे। बता दें कि उपराष्ट्रपति की इस छह दिवसीय यात्रा में उनके साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी जाएगा। इस प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, दो सांसद और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।