फिरोजपुर में महिला का बेरहमी के साथ कत्ल

पंजे के उताड़, 31 अक्तूबर - (पप्पू संधा) - जिला फिरोजपुर के गांव चक्क पंजे के (कचूरिया वाले झुग्गे) में आज प्रातःकाल एक महिला का बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया गया। मृतक महिला की पहचान माया रानी पत्नी स्व. गुरमीत सिंह के रूप में हुई है, जिसके दो बच्चे (लड़का 5 वर्ष और लड़की 2 वर्ष) हैं। जिस समय यह कत्ल हुआ माया रानी अपने लड़के को स्कूल के लिए तैयार कर रही थी। बताया जा रहा है कि यह कत्ल माया रानी के दो देवरों ने किया है और कत्ल के बाद देवर और माया रानी की सास फरार हैं। जबकि ससुर काला सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।