पंजाब-हरियाणा को सतलुज नहर के विवाद को मिलकर सुलझा लेना चाहिए - केजरीवाल

चंडीगढ़, 01 नवंबर - (अजैब औजला) - पंजाब और हरियाणा के दरमियान सतलुज नहर को लेकर चल रहे विवाद को दोनों प्रांतों को मिल-बैठकर सुलझा लेना चाहिए, यदि इस तरह नहीं होता। तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर लेना चाहिए, जो फैसला आएगा उसे मान लेना चाहिए। यह बात आज चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा सांझी की गई। इसी दौरान सुखपाल सिंह खैहरा के बारे पूछे गए सवाल के जवाब में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि खैहरा उसकी राजनीति नहीं है। उन्होंने कहा कि उसकी राजनीति लोगों को शिक्षा और सेहत सेवाओं में सुधार करने के साथ-साथ भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाना है।