अमेरिका में रहने वाली पत्रकार ने एमजे अकबर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

नई दिल्ली, 02 नवंबर - अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय मूल की पत्रकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। अमेरिका में रहने वाली पत्रकार पल्लवी गोगोई में एशियन एज में काम करने के दौरान अपने साथ रेप की घटना का जिक्र किया है, जब एम जे अकबर उनके बॉस हुआ करते थे। हालांकि एमजे अकबर के वकील ने इन आरोपों को झूठा करार दिया है।